30.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

मजदूरों की अनदेखी कर रही है योगी  सरकार : राहुल निगम

मजदूरों की अनदेखी कर रही है योगी  सरकार : राहुल निगम

# बढ़ती महंगाई से जनता मजदूर व्यापारी परेशान: अमित यादव

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने नगर के एक लान में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई चरम पर है। बढ़ती महंगाई से मजदूर परेशान हैं, मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी सरकार कर रही है। जनता को जाति धर्म में बांटने का काम सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई की मार सीधे मजदूरों पर पड़ रही है।
सरकार में श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान हैं, हमारी मांग है कि मनरेगा मजदूरी को बढ़ाया जाए और मजदूर को काम मिले, उन्होंने कहा कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजदूरों का विशेष ख्याल रखा और मजदूरों के लिए काफी योजनाए लाईं। लेकिन वर्तमान सरकार मजदूरों की अनदेखी कर उनके साथ अन्याय कर रही है, आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी सरकार को श्रमिक लाने का काम करेंगे। जिसमें उनकी हर मांग पूरी की जाएगी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से भी मांग होगी कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में पूर्वाचल में समाजवादी मजदूर सभा से एक प्रत्याशी उतारा जाए।
सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि मजदूर आने वाले दिनों में जन-जन को जोड़कर सपा को मजबूत करेंगे और 27 में सरकार बनवाने का काम करेंगे। स्वागत समारोह में सर्व प्रथम सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दूबे, सुरेंद्र प्रताप, सीमा खान, सत्य नारायण यादव, आशाराम यादव, मंजय कन्नौजिया, वीरेंद्र यादव ने संबोधित किया।
अध्यक्षता मज़दूर सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने तथा संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।इस अवसर पर आसाराम यादव, रजनीश मिश्रा, वीरेंद्र यादव, कमाल आज़मी, यशवंत, बबलू सारंग, रामनयन, रामप्रसाद, अंजनी यादव, जगलाल, सिकंदर मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल # पुलिस और नागरिकों की सहायता से सभी को पहुंचाया गया अस्पताल खेतासराय,...

More Articles Like This