16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

मथुरा : फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी वसूली 

मथुरा : फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी वसूली 

# तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार 

मथुरा, लखनऊ।
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश के मथुरा में फसल बीमा घोटाले से जुड़े 311 किसानों की सूची जनपद की विभिन्न तहसीलों को भेज दी गई है। पूर्व में भी इन किसानों को जनपद स्तर पर कृषि विभाग ने नोटिस जारी किए थे, लेकिन इनका संज्ञान किसानों ने नहीं लिया।
गौरतलब है कि जनपद में करीब पांच हजार से अधिक किसानों ने फर्जी तौर पर फसल बीमा का लाभ उठाया है। दो साल के दौरान बगैर खेत और बगैर फसल के बीमा कंपनी, तहसील और कृषि अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ करते हुए किसान फर्जी तौर पर बीमा राशि हासिल कर गए। एक साल की जांच के दौरान जनपद के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध रही है। चंद किसानों की जांच के अलावा पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई।
कृषि विभाग के फसल बीमा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर पर्दा डाले रहे। अब इस मामले की जांच शासन स्तर से भी हो रही है। इस जांच के दायरे में पांच हजार किसान रडार पर हैं। इसमें अधिकांश जनपद की छाता और गोवर्धन तहसील के गांवों से जुड़े हुए हैं।उपनिदेशक कृषि रामकुमार माथुर ने बताया कि 311 किसानों को इस मामले में कृषि विभाग नोटिस जारी किए थे। अब उन किसानों के खिलाफ रिकवरी का आदेश जारी कर दिया है। रिकवरी का आदेश तहसील को दिए गए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This