12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

महज पाइप द्वारा भैंस के बंद गोबर का किया उपचार

महज पाइप द्वारा भैंस के बंद गोबर का किया उपचार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सुइथाकलां क्षेत्र के बसिरहां गांव में पशु पालक उस समय हैरान रह गए जब पशु चिकित्सक द्वारा भैंस के बंद गोबर का उसके पेट में महज पाइप डालकर उपचार किया गया। संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सक द्वारा पशु पालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान भैंस के पेट से कई लीटर बदबूदार चारा और पानी निकाला गया।
उक्त गांव निवासी पशु पालक दीपनारायण बिंद की भैंस के गोबर का रास्ता बंद हो गया था। जिसके कारण भैंस का चारा पानी बंद होने के साथ ही पेट में सूजन हो गई। चारा मुंह से वापस आने लगा था। तमाम प्रयासों के बाद पशु पालक अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात रहे पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया।
बुधवार को चिकित्सक ने महज पाइप द्वारा भैंस के बंद पड़े गोबर का सफलता पूर्वक उपचार कर सभी को हतप्रभ कर दिया। तत्पश्चात सतर्कता वश आवश्यक उपाचार के साथ ही पशु पालक को दिशा निर्देश के दौरान पशु चिकित्सक ने बताया कि पशुओं में कीड़े की दवा समय पर न देने से इस तरह की समस्या पशुओं में पैदा हो जाती है। पशु पालक किसी भी तरह की दवा पशुओं को बगैर पशु चिकित्सक के परामर्श के न दें। फिलहाल इस तरह का पहली बार उपचार देख पशु पालक हैरान रह गए।इस दौरान पशु मित्र श्रीपाल यादव, कृष्णा प्रजापति आदि लोग रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This