33.1 C
Delhi
Wednesday, September 27, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 298वीं जयंती 

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 298वीं जयंती 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
       समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जंयती जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर मराठा मालवा साम्राज्य भारत की होल्कर रानी थी।
अहिल्याबाई के पति खंडेरा होल्कर 1754 में कुंभेर की लड़ाई में मारे गए थें बारह साल बाद उनके ससुर मल्हार राव होल्कर की मृत्यु हो गई।
उसके एक साल बाद उन्हें मालवा सम्राट की रानी के रूप में ताज पहनाया गया। उन्होंने आक्रमणकारियों और लुटेरे से अपने राज्य की रक्षा की उन्होंने व्यक्तित्व रूप से युद्ध में सेनाओं का नेतृत्व किया। अहिल्याबाई ने पूरे हिंदुस्तान में समाजवाद का संदेश देने का काम किया है। उन्होंने मंदिर ही नहीं बल्कि अनाथ आश्रम, धर्मशाला, जल के लिए कुओं का निर्माण समेत तमाम समाजसेवा का काम किया। जिसकी वजह से आज हम लोग उस महान व्यक्तित्व की चर्चा कर रहे हैं। अहिल्याबाई होल्कर को हमेशा से ही समाजसेवी माना जाता रहा है उन्होंने कभी भी किसी को मृत्युदंड नहीं दिया इतना ही नहीं उन्होंने कैदियों से शपथ लेकर उन्हें छोड़ने का काम भी किया।
वहीं पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि अहिल्याबाई ने 7/12 स्कीम चलाई जहां किसानों की खेती करने लिए राज्य पैसा देगा और फिर उपज भी बांटी जाएगी उन्होंने कई राज्य कर भी समाप्त कर दिए थें। जिससे मालवा राज्य बहुत ही समृद्ध राज्य बन गया था। अहिल्याबाई एक मिसाल है जो हमें कुछ न कुछ सिखा कर गई हैं वो एक ऐसी रानी थी जिन्होंने सत्ता का लोभ नहीं था बल्कि राज्य कैसे समृद्ध हो इस विषय पर वह जीवन भर कार्य की। वह एक ऐसी महिला थी जो 17वीं सदी में पढ़ लिख कर भी आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाती थी।
जंयती के अवसर पर मुख्य रूप से श्रवण जायसवाल, हीरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्याम नरायन बिन्द, अनवारुल गुड्डू, साजिद अलीम, इर्शाद मंसूरी, सोचन राम विश्वकर्मा, अनील दूबे, गामा सोनकर, लाल मोहम्मद रायनी, दिनेश फौजी, अखिलेश यादव, कमालुद्दीन अंसारी, जेपी यादव, आरीफ हबीब, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप यादव, अजय प्रजापति, दिनेश गौतम, अजय श्रीवास्तव, शेखू खान, हफीज शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Total Visitor Counter

Total Visitors
33079234
327
Live visitors
4741
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : 20 दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जौनपुर : 20 दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति शाहगंज।  एख़लाक खान  तहलका 24x7                रामलीला मंचन,...

More Articles Like This