16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

महिलाओं के साथ किन्नर ने रखा व्रत, यजमान के सुख व समृद्धि की कामना की

महिलाओं के साथ किन्नर ने रखा व्रत, यजमान के सुख व समृद्धि की कामना की

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              नगर के घासमंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बाउलिया पोखरे पर गुरुवार की शाम हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्ध्य देकर व्रत शुरु किया और पुत्रों की लम्बी आयु की कामना की। वहीं दूसरी तरफ गुलाबी समिति की अध्यक्ष किन्नर बिट्टो व डाली जोशी ने भी विधि विधान के साथ सूर्य देवता को अर्ध देकर यजमानों की सुख समृद्धि की कामना की।
किन्नर डाली ने बताया कि अपने यजमानों के सुख समृद्धि के लिए पिछले छह वर्षों से डाला छठ निर्जला व्रत रह रही हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में व्रती महिलाएं अपने पूरे परिवार संग मौजूद रही। आयोजन समिति मंदिर प्रबंधन द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए साज सज्जा के विशेष इंतजाम किए है। सुरक्षा की दृष्टि से भरी पुलिस बल तैनात रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This