13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

महिलाओं को लखपति बनाएंगे, बीजेपी को ज्यादा शोर मचाने पर दो लाख कर देंगे : राहुल गांधी

महिलाओं को लखपति बनाएंगे, बीजेपी को ज्यादा शोर मचाने पर दो लाख कर देंगे : राहुल गांधी

अमेठी/लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में संयुक्त रूप से जनसभा की। जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सेना के लिए अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर लागू हो जाएगा।
जनता से अपील किया कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना। वहीं  रायबरेली से लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी ने अमेठी से अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि जब मैं 12 साल का था, तब पहली बार अमेठी आया था। मेरा तब से अमेठी से रिश्ता है।कहा आप यह मत सोचिए कि मैं रायबरेली से लड़ रहा हूं। मैं अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा।
उन्होंने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव संविधान बचाने का है।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने खुलकर कहा है कि वह अगर फिर से सत्ता में आ गए तो संविधान को बदल देंगे। संविधान खत्म हुआ तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। पब्लिक सेक्टर की नौकरियां खत्म हो जाएंगी। इस संविधान की रक्षा करने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि सब एक जैसे नहीं हो सकते हैं। वह देश में गरीबी बनाए रखना चाहते हैं। मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया पर गरीबों की बात नहीं करते हैं। कहा कि मोदी ने कुछ उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। हमारी सरकार आई तो हम महिलाओं का लखपती बनाएंगे। हर साल महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये देंगे। अगर भाजपा के लोग ज्यादा शोर करेंगे तो हम इसे दो लाख रुपये कर देंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This