16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

महिला उचक्कों ने महिला के बैग से जेवरात किए पार 

महिला उचक्कों ने महिला के बैग से जेवरात किए पार 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                महिला उचक्कों ने सामान खरीद रही महिला की बैग से सोने की चैन, कान की बाली और चांदी की ब्रेसलेट पर कर दिया। चोरी की घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक सुरिस गांव निवासी अधिवक्ता आदर्श कुमार श्रीवास्तव की मां बुधवार को शाहगंज बाजार सामान लेने गई थीं। लौटते समय वो शिवनारायण किराना स्टोर पर रुकीं और कुछ सामान खरीदने लगीं। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनके बैग से सोने की चैन, कान की बाली और चांदी की ब्रेसलेट पार कर दिया।
परिजनों को जेवर चोरी होने की जानकारी हुई तो दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी । मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This