31.1 C
Delhi
Tuesday, July 2, 2024

महिला दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

महिला दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
           नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को टाई केयर संस्था और मित्र मंडली संगठन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े विषयों पर नुक्कड़ नाटक, गीत, स्लोगन और नृत्य प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम में शाहगंज तहसील के बुमकहा, सुरिस, डोमनपुर, छभवा, गोल्हागौर, रसूलपुर, पट्टीनरेंद्रपुर, महमदपुर और मनवल आदि गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के तौर पर चंद्रावती निगम मौजूद रहीं।
इस मौके पर टाई केयर संस्था की सचिव कंचन ने कहा कि आज महिलाएं समान मौके मिलने के बावजूद कामयाबी हासिल कर रही हैं। महिलाएं आसमान की ऊंचाई छू रहीं हैं, अंतरिक्ष में जा रही हैं, जहाज और ट्रेन चला रही हैं, देश संभाल रही हैं और अधिकारी बनकर समाज चला रही हैं।
मित्र मण्डली संगठन की अध्यक्ष किरन ने बताया कि किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए संगठित होने की जरूरत है। कार्यक्रम को संगठन की सदस्य शीला, ममता, कलावती, सावित्री, पिंकी और विद्वोत्तमा ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में वंदना वर्मा, निशा, गीता, ललिता, पूर्णिमा, मोनी, दुर्गावती, श्यामा, इंदू, रितु आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर 

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर  # भू माफिया पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने कसा शिकंजा, जुर्माना और मुकदमा  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक...

More Articles Like This