10.1 C
Delhi
Tuesday, January 14, 2025

महिला ने अज्ञात बदमाशों पर गहने छीनने का लगाया आरोप

महिला ने अज्ञात बदमाशों पर गहने छीनने का लगाया आरोप

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                पिलकिछा मार्ग के सधनपुर मोड़ के पास सुनसान स्थल पर महिला ने दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा धमकाकर गहने छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
नुरुद्दीनपुर गांव निवासी मालती पत्नी घनश्याम मौर्य गुरुवार को गौसपीर दरगाह पर आई थी। वहां से पैदल लौटते समय जब वह खुटहन चौराहे पर पहुंची, पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक भी आ गये। दोनों ने पहले उससे किसी गांव का रास्ता पूछा। फिर वे धीरे धीरे उससे उसके घर का हालचाल पूछने लगे।
मालती का आरोप है कि उसने उन्हें बताया कि उसके बच्चे की तबियत खराब है। वह उनके उपचार के लिए परेशान है। दोनों युवकों ने उसे मदद का भरोसा देकर उसे उक्त सुनसान स्थल पर बुलाया। जहां उसे कपड़े में लपेटकर नोट की तरह कागज थमा दिया।
आरोप है कि जब वह कपड़ों से ढका बंडल खोलने लगी तो दोनों बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके कान से सोने की झाली और लाकेट छीन कर फरार हो गए। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन # खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी को हटाने की मांग खेतासराय, जौनपुर।...

More Articles Like This