34.1 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025

महिला ने दर्ज कराया दुराचार का केस 

महिला ने दर्ज कराया दुराचार का केस 

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               कोतवाली पुलिस ने जफराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की तहरीर पर बलात्कार का केस दर्ज किया। जिस व्यक्ति के खिलाफ महिला ने केस दर्ज कराया है उसके एक महीने पहले इस व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी एफआईआर महिला के परिजनों के खिलाफ जफराबाद थाने में पहले से ही दर्ज है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि शहर में उसका ब्यूटी पार्लर है। दुकान पर मल्हनी के खजुरा गांव निवासी सुमित कुमार सिंह उसकी दुकान पर आते जाते थे। महिला का उसके पति से विवाद होने के कारण सुमित ने मदद करने का आश्वासन दिया और अपना विश्वास जमाने लगा। इसी बीच इस व्यक्ति ने अपने को अविवाहित बताकर शादी का प्रलोभन देने लगा।
महिला उसके बहकावे में आ गई और उसपर विश्वास करके उसे सोने की चेन, आईफोन समेत कई सामान उपहार में दिया। इसी बीच उस व्यक्ति ने नईगंज तिराहे पर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत सुमित कुमार सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच में जुटी है।
आरोपी के भाई अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई सुमित कुमार सिंह का कुछ रुपया महिला के भाई ने उधार लिया था। जब वह अपना बकाया पैसा मांगने गया तो छह लोगों ने मिलकर उसे धारदार लोहे के रॉड से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। जिसका इलाज वाराणसी में कराया गया जा रहा है। अमित की तहरीर पर जफराबाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
महिला ने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने के लिए घायल के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करा दिया। फ़िलहाल मामले में कितनी सत्यता है यह पुलिस की विवेचना से बाद स्पष्ट हो पाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम अमेठी। तहलका 24x7      ...

More Articles Like This