29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत

मऊ। 
तहलका 24×7
               जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव स्थित रेलवे लाइन के पास देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र कोल बाजबहादुर मोहल्ला निवासी रोशनी (13) पुत्री श्रवण कुमार बीते शुक्रवार को अपने गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव निवासी मामा लालमणि के यहां आई हुई थी।
रविवार की रात अपने ममेरी बहन बबली के साथ शौच करने गई। जब देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया। काफी देर के बाद भी जब दोनों नहीं मिलीं तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की जांच पड़ताल के बीच पनियरा गांव स्थित रेलवे लाइन पर दो किशोरियों की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों शवों की पहचान बबली और रोशनी के रूप में की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए सरायलखंसी थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों किशोरियों की ट्रेन से कटकर मौत होने की बात सामने आ रही है। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This