13.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

मुरादाबाद : चाचा ही निकला अपने सगे मासूम भतीजे का कातिल

मुरादाबाद : चाचा ही निकला अपने सगे मासूम भतीजे का कातिल

# भतीजे ने चाचा को देख लिया था ताई के साथ आपत्तिजनक हालत में

मुरादाबाद।
तहलका 24×7 
             भोजपुर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले हुई 8 साल के मासूम बच्चे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मासूम की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि उसने अपने चाचा को ताई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। यह घटना थाना भोजपुर इलाके के सिदलऊ नजरपुर मिल्क गांव में हुई थी। 8 साल के बच्चे रजा 2 माह पहले स्कूल से आने के बाद पास के आईदान में एक स्पोर्ट्स इवेंट देखने गया था, फिर वहां से वापस नहीं लौटा था। कुछ दिन बाद घर से कुछ दूरी पर उसकी लाश मिली थी।
एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि 8 साल के रज़ा का मर्डर उसके सगे चाचा ने किया था, क्योंकि उसने चाचा को ताई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस राज का भंड़ाफोड़ न हो जाए, इसलिए चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बनियान से गला दबाकर मासूम की हत्या की थी।जब परिजन बच्चे को ढूंढ रहे थे तो उसने अपने भतीजे को ढूंढने का नाटक भी किया था। बच्चे की डेड बॉडी मिलने के बाद उससे लिपट- लिपटकर रोया भी था।आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This