29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

मैनपुरी : एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग तोड़ हाई-वे से नीचे गिरी स्लीपर बस

मैनपुरी : एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग तोड़ हाई-वे से नीचे गिरी स्लीपर बस

# एक की मौके पर ही मौत, 16 यात्री घायल

मैनपुरी।
तहलका 24×7
            बीती देर रात आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हाई-वे से नीचे जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
हादसा करहल थाना क्षेत्र में हुआ। मंगलवार को एक स्लीपर बस सवारियां लेकर गोंडा से दिल्ली की ओर आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे बस जब थाना करहल क्षेत्र में माइल स्टोन 87किमी पर पहुंची, तभी अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस रेलिंग को तोड़ते हुए हाई-वे के नीचे खड्ढे में गिर कर पलट गई। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां यात्री संजय श्रीवास्तव (48) निवासी गांव बनवा थाना परसपुर गोंडा की मौत हो गई। छह गंभीर घायलों सहित 16 यात्रियों का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है। संजय का शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया गया।

# यह लोग हुए घायल

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की देर रात हुए सड्क हादसे में 16 यात्री घायल हुए। घायल होने वाली श्रीमती पत्नी सुभाष निवासी लखेड़ी महापुर गोंडा, लवकुश पुत्र राम नारायण निवासी अमदेही गोंडा, मदन मोहन पुत्र गिरधारी निवासी बनवा, शीतल पुत्री रामचरण निवासी रामवक्ष नवेरी जनपद बस्ती, गोभी पुत्र पोदन निवासी नरसदा गोंडा, विपुल पुत्र सीताराम निवासी बखरीया गोंडा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This