39.3 C
Delhi
Friday, May 16, 2025

राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश

राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि गांव की साधारण दिखने वाली समस्याओं का समय से निदान ना हो तो अक्सर वह बड़े विवाद का कारण बनती है। इससे स्थानीय समाज और प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम विकास के जन सूचना अधिकारी ऐसी समस्याओं के समाधान में अपने स्तर से सहयोग कर सकते हैं।
कहा गरीब, वंचित और किसानों को न्यूनतम समय में सूचना देनी चाहिए। यह भी प्रयास होना चाहिए कि इसके लिए किसानों को परेशान ना होना पड़े। डॉ. दिलीप अग्निहोत्री जौनपुर निरीक्षण भवन में ग्राम्य विकास के जन सूचना अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूचनाएं अधिक विस्तृत नहीं होनी चाहिए।
बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से जिला विकास कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र विक्रम सिंह, खंड विकास अधिकारी बक्शा पीयूष त्रिपाठी, करंजाकला रामदुलार, धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव, जिला विकास कार्यालय के जनसूचना सहायक कमरुल आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग वाराणसी।  नितेश गुप्ता तहलका 24x7               फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This