12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

राष्ट्रीय कायस्थ महाकुम्भ समागम 8 दिसम्बर को लखनऊ में

राष्ट्रीय कायस्थ महाकुम्भ समागम 8 दिसम्बर को लखनऊ में

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                 केपी ट्रस्ट प्रयागराज द्वारा 8 दिसम्बर रविवार को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कायस्थ महाकुम्भ समागम पर्वतीय महापरिषद मंच निकट खाटू श्याम मंदिर गोमती तट के किनारे होने वाले कायस्थ समागम में शामिल होने के लिए  जौनपुर में राष्ट्रीय संगत पंगत के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव के आवास पर संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समागम की तैयारी और वहां पर चलने की रूपरेखा तय की गई।
राष्ट्रीय संगत पंगत, कायस्थ महासभा, केपी ट्रस्ट प्रयागराज के सदस्यों, श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति की संयुक बैठक में लखनऊ चलने पर चर्चा हुई। कायस्थ महाकुम्भ समागम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  विशिष्ट अतिथि आरके सिन्हा सांसद संस्थापक राष्ट्रीय संगत पंगत, पर्यावरण वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. आनन्द प्रकाश साहित देशभर के कायस्थ संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक जैसी महान विभूतियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
राष्ट्रीय संगत पंगत के संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि यह समागम देश में एक मिशाल कायम करने जा रही है। जिले से भी सैकड़ों कायस्थ बंधु 8 दिसम्बर को सुबह अपने निजी वाहनों और बस से लखनऊ जाएंगे। लखनऊ में एक होटल से राष्ट्रीय संगत पंगत जागरण रथयात्रा आरके सिन्हा के नेतृत्व में निकलेगी जो कार्यक्रम में जाएगी।
वरिष्ठ नेता गिरिजेश श्रीवास्तव चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज को एकजुटता दिखाने का समय आ गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त भक्तों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। जौनपुर टीम का नेतृत्व कल्याण समिति एवं कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु करेंगे।
बैठक में दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, अजय वर्मा , संतोष श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, संतोष निगम, दिनेश श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This