21.1 C
Delhi
Friday, December 1, 2023

राष्ट्रीय व्यवसाई विकास महासभा के तत्वाधान में किया गया पौधरोपण

राष्ट्रीय व्यवसाई विकास महासभा के तत्वाधान में किया गया पौधरोपण

वाराणसी।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               राष्ट्रीय व्यवसाई विकास महासभा के तत्वाधान में जिला संयोजक प्रमोद बेनवंशी के नेतृत्व में विश्व पर्यायवरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के लिए सभी को जागरूक किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रोशन अग्रहरि ने कहा कि आज पर्यावरण के असंतुलन के जिम्मेदार हम सभी हैं। अभी भी समय है कि सभी लोग पर्यावरण को संतुलित करने में अभी से तन-मन से जुट जाएं नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब लोग अपनी पीठ पर आक्सीजन के सिलेंडर लिए नजर आयेंगे। अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एंव स्वस्थ पर्यावरण देने की की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी की है जिसके निर्वहन के लिए सभी को स्वंय जागरूक रह कर समाज में भी जागरूकता लानी होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेश्वर चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी राम शास्त्री, प्रदेश संगठन महामंत्री सतीश वर्मा, महानगर अध्यक्ष विक्रम सहगल, जिला कोषाध्यक्ष पवन यादव, आसू जायसवाल, डॉ सोमनाथ, डॉ संतोष यादव, रोशन मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, आशीष आनंद, डॉ अश्विन सिंह समेत तमाम लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35765050
Total Visitors
488
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जौनपुर : दोहरे हत्या कांड ने पकड़ा तूल, प्रजापति समाज ने निकाला कैंडल मार्च

जौनपुर : दोहरे हत्या कांड ने पकड़ा तूल, प्रजापति समाज ने निकाला कैंडल मार्च # दो सगे भाइयों की निर्मम...

More Articles Like This