23.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

रिहयशी कच्चा घर गिरने से मवेशी की मौत, दो भैंस घायल

रिहयशी कच्चा घर गिरने से मवेशी की मौत, दो भैंस घायल

# दबंगो द्वारा बहाव का पानी रोक देने से हुई घटना

जौनपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में दबंगों द्वारा बहाव का पानी रोकने से दो रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। जिसमें भैंस के एक बच्चे की दबने से मौत हो गयी वहीं दो भैंस घायल हो गयी। मकान गिरने के दौरान चपेट में आने से मां बेटी भी घायल हुई।जानकारी के अनुसार रामनाथ प्रजापति, राजनाथ प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति का घर आपस में सटा हुआ है। इसी दौरान कच्चा रिहायशी घर था जिसमें तारा देवी रहती थी और दूसरी तरफ वह अपने मवेशियों को बाँध रखी थी।
इसी दौरान नहर व बारिश का पानी दबंगों द्वारा रोक दिया गया। जिससे बारिश का पानी उनके घर में जमा होने लगा और कच्ची दिवारें सलसला गई। बुधवार की शाम अचानक कच्ची दिवाल भरभराकर कर गिरने लगी। जिसमें दो भैंस दबकर घायल हो गयी जबकि एक भैंस का बच्चा दबने से मर गया। इसी दौरान गिरती दिवाल की चपेट में आने से 35 वर्षीय तारा देवी, 13 वर्षीय की नंदिनी भी घायल हुई। किसी तरह लोगों ने पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाई, लेकिन दबंगों ने भी मलवा हटाने से रोका। सूचना पर सरायख्वाजा पुलिस पहुंची और बीच बचाव किया। घटना को लेकर परिवार में दहशत बना हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35816712
Total Visitors
313
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This