28.1 C
Delhi
Thursday, July 17, 2025

रील बनाने से रोका तो पत्नी ने पति को घर से निकाला 

रील बनाने से रोका तो पत्नी ने पति को घर से निकाला 

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               पत्नी को डांट-डपट कर घर से भगाने के कई वाकये आपने देखे होंगे पर जब कोई पत्नी ही पति को घर से भगा दे, ये आश्चर्य लगता है। मामला  जफराबाद क्षेत्र के बसीरपुर गांव का प्रकाश में आया है। जहां एक रील बनाने वाली महिला ने पति को गाली गलौज देकर इसलिये घर से निकाल दिया कि पति ने पत्नी द्वारा रील बनाने का विरोध किया था।पत्नी ने पति को प्रताड़ित करके घर से भगा दिया। अब पति तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।
उक्त गांव निवासी अशोक मौर्या पुत्र रामबरन मौर्या ने अपनी पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उसकी तीन संतान हैं। शादी के बाद दूसरी पत्नी से भी एक संतान हुई। अशोक रोजी रोटी के लिए मुंबई चला गया। वह जब मुम्बई गया तो उसकी पत्नी ने उसके पहली पत्नी की संतानों को सास-ससुर के जिम्मे कर दिया। पति की अनुपस्थिति में वह मोबाइल से रील बनाने लगी।जिसपर परिजनों ने तरह-तरह के आरोप लगाने लगे।
पत्नी की लगातार मिल रही शिकायत पर अशोक घर आया। वहां पर उसने देखा कि उसकी पत्नी अन्य युवक के साथ घूमने जा रही है। जब वह विरोध किया तब पत्नी बोली भाग जाओ यह घर मेरा है। पीड़ित अशोक ने 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने भी पत्नी उसे गाली व धमकी देती रही। पत्नी के डर से वह अपने बहन के घर चला गया।पीड़ित पति ने थाने पर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत

कच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत वाराणसी। तहलका 24x7               जिले...

More Articles Like This