32.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

रेलवे फाटक का बूम तोड़ते हुए पिकअप फरार, आधे घण्टे सद्भावना ट्रेन क्रॉसिंग पर रही खड़ी

रेलवे फाटक का बूम तोड़ते हुए पिकअप फरार, आधे घण्टे सद्भावना ट्रेन क्रॉसिंग पर रही खड़ी

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                जफराबाद स्थित जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब रेलवे क्रॉसिंग से सद्भावना ट्रेन 4016 दिल्ली से वाराणसी को गुजरने वाली थी। इसी दौरान एक मैजिक गाड़ी बूम को तोड़ते हुए वाराणसी की तरफ भाग निकली। हालांकि मौके से गेटमैन रुदल यादव की सतर्कता के कारण कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
आनंन फानन में गेटमैन द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए जफराबाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट में सीकड़ लगाकर आवागमन रोक सद्भावना ट्रेन को गुजारा। लगभग आधे घंटे ट्रेन खड़ी रही। गेट टूटने के कारण लगभग सभी ट्रेन देरी से चल रही है। दोपहर बाद जाफराबाद से आए कर्मचारियों द्वारा बूम को ठीक किया जा रहा है।
मामले में गेटमैन रुदल यादव ने बताया कि मैजिक गाड़ी बहुत तेजी से आई हम गेट बंद कर रहे थे, सद्भावना 4016 ट्रेन गुजरने वाली थी। वाहन चालक को मना करने के बाद भी वह तोड़ते हुए निकल गया। गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। उच्च अधिकारियों को बताया गया है। थाने में सूचना दी गई है। लगभग आधे घंटे ट्रेन रुकी रही। अभी काम चल रहा है गाडियों को धीरे धीरे कासन पर गुजारा जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This