14.1 C
Delhi
Monday, January 20, 2025

लाइनमैन की पिटाई करने के चार आरोपियों पर केस

लाइनमैन की पिटाई करने के चार आरोपियों पर केस

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             पटैला बाजार में गत शनिवार को अवर अभियंता फरहान आलम के नेतृत्व में लगाए गए विद्युत बिल वसूली कैंप में मनबढ़ों द्वारा प्राइवेट लाइनमैन को लात घूंसो से मार पीटकर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पिलकिछा विद्युत उप केंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के पद पर तैनात विनोद मौर्या ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह कैंप में बैठ बकाया वसूली कर रहा था।
गांव के राजकुमार गौतम, रितेश गौतम व दो अज्ञात युवक वहां पहुंच गए। जिनसे बकाया बिल जमा करने को कहते ही वे उग्र हो गए।चारों ने मिलकर उसे लात घूंसो से पीटने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि हमले में उसके पेट और सीने में गम्भीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय # भाजपा उजाड़ने वाली सरकार : तूफानी सरोज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता तहलका...

More Articles Like This