15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

लायंस क्लब ने इंटरनेशनल लियो डे का किया आयोजन 

लायंस क्लब ने इंटरनेशनल लियो डे का किया आयोजन 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              लायंस क्लब शाहगंज स्टार के तत्वाधान में शुक्रवार को इंटरनेशनल लियो डे का सेलिब्रेशन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन मनीष अग्रहरि के परिश्रम से लियो क्लब शाहगंज स्टार का शानदार सेलिब्रेशन कराया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एसएल गुप्ता की शादी के सालगिरह के शुभ अवसर पर केक काटते हुए बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। लियो अध्यक्ष शशांक कुमार गुप्ता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अध्यक्ष बना कर जो विश्वास साथियों ने व्यक्त किया है मैं उसे पर अच्छा करने का प्रयास करुंगा।
कार्यकारिणी में दीपक कुमार अग्रहरी को सचिव, कार्तिक कुमार अग्रहरि कोषाध्यक्ष, शुभम गुप्ता उपाध्यक्ष, उज्जवल अग्रहरि, कमल नयन जायसवाल, अमित सेठ, मोहन वर्मा, लियो चन्दन अग्रहरि, प्रथम अग्रहरि, आशीष गुप्ता, अब्दुल बासित खान, मोहम्मद आफताब, सुमंग साहू, रुद्राक्ष जायसवाल, रोहित शर्मा, वासु अग्रहरि, अंकित मोदनवाल को माला और अंगवस्त्र पहना करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जायसवाल ने किया। लियो में जुड़ने से लियो साथियों को क्या कार्य करना है समाज में कैसे पहचान बनेगी, लियो बनने से फायदा क्या होगा इन सब की जानकारी संस्थापक अध्यक्ष लायन रूपेश जायसवाल ने बताया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, जोन अधिकारी परवीण श्रीवास्तव, सचिव मनोज पांडे, डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डॉक्टर आरके वर्मा, डॉ. तारिक शेख, रितेश आर्य, राजीव गुप्ता आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This