29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

लायंस क्लब ने निकाली नशा उन्मूलन जागरूकता रैली 

लायंस क्लब ने निकाली नशा उन्मूलन जागरूकता रैली 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            नगर में शुक्रवार को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली गई। सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार के सेवा सप्ताह के तीसरे दिन आयोजित रैली में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। रैली में जागरूकता पोस्टर, तख्तियों और स्लोगन के जरिए लोगों को धूम्रपान और नशे से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई।
संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे लायंस सेवा सप्ताह के तीसरे दिन संस्था ने नशा उन्मूलन के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा ने रैली का शुभारंभ किया।
रैली में संस्था के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य, संभ्रांत नागरिक समेत रज्जू भैया सरस्वती विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों के हाथ में जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर और तख्तियां थीं। रैली के दौरान लोगों को नशे से होने वाले निजी और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई और लोगों से नशे की लत छोड़ने की अपील की। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
सेवा सप्ताह चेयरमैन रविकांत जायसवाल ने कहा कि नशे की लत से असमय हजारों परिवार तबाह हो रहे हैं। जानलेवा बीमारियों से लोग ग्रस्त हो जा रहे हैं। मानव कल्याण के लिए इसका उन्मूलन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक रितेश आर्य और चंदन त्रिपाठी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
रैली में पीएम टीवी मुक्त भारत अभियान के डीसी मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, महेंद्र जायसवाल, सतीश गुप्ता, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. रफीक फारुकी, पवन साहू, सुभाष यादव चंदू, शिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, अंकित गुप्ता रोमिल, अनिमेष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This