लावारिश शव को हम्ज़ा चिशती कब्रिस्तान में किया सुपुर्देखाक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुंगरा बादशाहपुर में मिले लावारिश मुस्लिम शव को आज सुपुर्दे खाक किया गया। शव के विषय में पुलिस ने बताया कि जंघई रेलवे ट्रैक पर युवक किसी ट्रेन से गिर गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव इंतजामिया कमेटी को दे दिया गया। जिसको आज उक्त कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सुपुर्दे खाक किया गया।

जनाजे की नमाज़ हाफिज सरवर ने अदा कराई। मौके पर मुख्य रूप से रियाजुल हक, मास्टर कलीम सिद्दीक़ी, शिराज अहमद, शम्स तबरेज, बेलाल अहमद, अकरम मंसूरी, जफर मसूद, रिजवान, होम गार्ड दिनेश तिवारी, कांस्टेबल रघुराज सिंह मौजूद रहे।