13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

लेजर व सेवा पुस्तिका अपडेट न होने पर डीडीओ नाराज

लेजर व सेवा पुस्तिका अपडेट न होने पर डीडीओ नाराज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने सेवा पुस्तिका, लेजर, जीपीएफ पासबुक पर अद्यतन इंट्री न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। जिसे तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया।शुक्रवार को अचानक ब्लाक पर पहुंची डीडीओ को देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
वह सीधे बीडीओ कार्यालय में पहुंच क्षेत्र पंचायत के कामों का निरीक्षण किया। मनरेगा के मस्टर रोल, इशू रजिस्टर और ईपीएफ से संबंधित फाइलें देख उनकी विधिवत समीक्षा की। वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के अभिलेखों का निरीक्षण किया। जिसे देख संतुष्टि जाहिर की। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान की पेंडेंसी को तत्काल निस्तारण किए जाने को कहा। जाते जाते सेवा पुस्तिका पर कर्मियों के हस्ताक्षर अवश्य कराये जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान बीडीओ गौरवेंद्र सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे तक ब्लाक मुख्यालय पर डीडीओ जमी रहीं। उसके बाद वे जिला मुख्यालय वापस लौट गयीं। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This