21.1 C
Delhi
Friday, December 1, 2023

लैंगिक भेदभाव को मिटाने से ही साकार होगा समावेशी दुनिया का सपना- अजीत

लैंगिक भेदभाव को मिटाने से ही साकार होगा समावेशी दुनिया का सपना- अजीत

# उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

# अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के मौके पर उ. प्र. डेमोक्रेटिक यूथ फ्रंट की ओर से हुआ आयोजन

जौनपुर।
आनन्द देव
तहलका 24×7
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के तहत उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक यूथ फ्रंट और आदर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य, खेल, ग्रामीण विकास समेत तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन मछलीशहर स्थित शिवगोविंद महाविद्यालय परिसर में किया गया था।

कार्यक्रम के संयोजक अजित यादव ने कहा कि हम सब लैंगिक भेदभाव और असमानता को चुनौतियों को स्वीकार कर के ही समावेशी समाज का सपना साकार कर सकते हैं। हम सब महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए सामूहिक रूप से समावेशी दुनिया बनाने में योगदान दे सकते हैं। पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ किसी तरह के भेदभाव और पूर्वाग्रह भरी सोच के साथ पेश आना सामाजिक समानता के मूल्यों का उल्लंघन है। आधी आबादी को अँधेरे में रखकर कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। आज की लैंगिक समानता का सतत कल के लिए ज़रूरी है। ऐसे आयोजनों से समाज में परिवर्तन के लिए काम कर रही महिलाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी जो समाज में मिसाल बनेगी।

आदर फाउंडेशन के सह निदेशक प्रत्युष गौरव ने कहा कि एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी तथ्य है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाना हमने अपनी प्राथमिकता में रखा है। सिकंदर बहादुर मौर्य ने कहा कि हमें असमानता दूर करके बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मीला मौर्या, उषा पटेल, राजबहादुर, प्रकाश चन्द्र, जिलाजीत यादव, जीतेन्द्र यादव, सिद्धार्थ आदि का प्रमुख योगदान रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35765197
Total Visitors
477
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : दोहरे हत्या कांड ने पकड़ा तूल, प्रजापति समाज ने निकाला कैंडल मार्च

जौनपुर : दोहरे हत्या कांड ने पकड़ा तूल, प्रजापति समाज ने निकाला कैंडल मार्च # दो सगे भाइयों की निर्मम...

More Articles Like This