34.1 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025

वायनाड सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव, मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान

वायनाड सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव, मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
               राहुल गांधी वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी घोषणा की है। वहीं, राहुल के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका एलान करते हुए कहा, “राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन कानून के मुताबिक उन्हें एक सीट खाली करनी होगी।
वह रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड लोकसभा सीट खाली करेंगे।”यह निर्णय सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें तय किया गया कि राहुल गांधी कौन सी लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे।
राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों पर उन्हें जीत मिली थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि राहुल कौन सी सीट छोड़ेंगे। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल रायबरेली से सांसद रहेंगे।मल्लिकार्जुन खरगे ने वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का एलान किया है। यह उनकी चुनावी राजनीति में एंट्री होगी।
इससे पहले उन्होंने पार्टी के संगठन में पद संभाला था, लेकिन अब तक चुनाव नहीं लड़ा था। वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा पर प्रियंका गांधी ने कहा, मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं और राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी।
कहा मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं भी रायबरेली में अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम अमेठी। तहलका 24x7      ...

More Articles Like This