16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

वाराणसी : एयरपोर्ट के पास वीभत्स हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत

वाराणसी : एयरपोर्ट के पास वीभत्स हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
            जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबतपुर चौराहे से थोड़ी दूरी पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान  दिनेश कुमार निवासी मझवार (चंदौली) के रूप में हुई है। वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए जनपद जौनपुर के त्रिलोचन महादेव बाजार जा रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाबतपुर चौराहे से आगे एयरपोर्ट रनवे के सामने उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इधर, मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी बहन को इस हादसे की सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार दो भाइयों में दिनेश कुमार छोटे थे। बड़े भाई की भी मौत आठ साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। तब दिनेश ने अपनी विधवा भाभी से ही शादी कर ली थी। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि दिनेश पॉल्ट्री फार्म का काम कर रहे थे लेकिन कोरोना संकट काल में वह बंद हो गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन आ चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This