34.1 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025

विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल

विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7.                                                            दो पक्षों के बीच विवाद को सुझाने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। घटना में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसका उपचार इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हाल जानने के बाद पूरी घटना की जानकारी ली।

शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे पवारा थाना क्षेत्र के बनकट में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची थी। अभी कांस्टेबल राधेचरण यादव होमगार्ड शुभम पटेल घटना के बारे में पूछताछ कर ही रहे थे, कि इसी बीच एक पक्ष के वीरेंद्र गौतम, उसका भाई चन्द्रकेश गौतम व अन्य लोगों ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में सिपाही को मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा पीआरबी 3825 पर नियुक्त कर्मचारी के घायल होने की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचकर उसके के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मछलीशहर गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया विवाद होने की सूचना पर पीआरबी 3825 को हुई मौके पर पहुंच कर मामला सुलझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र गौतम, चन्द्रकेश गौतम द्वारा सिपाही पर हमला बोल दिया। इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम अमेठी। तहलका 24x7      ...

More Articles Like This