34.1 C
Delhi
Friday, May 23, 2025

विस उपचुनाव: करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा मुकाबला

विस उपचुनाव: करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा मुकाबला

मैनपुरी।
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत विभिन्न दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने उपचुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है। उपचुनाव में करहल विधानसभा चर्चा का केंद्र बन गई है।
यहां से राजद प्रमुख बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के दामाद के बीच चुनावी मुकाबला होने जा रहा है।भाजपा ने करहल से मुलायम परिवार के दामाद अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को करहल से प्रत्याशी बनाया है।करहल विधानसभा सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बनने के बाद खाली हुई है।
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई हैं। अनुजेश यादव आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के सगे जीजा हैं। धर्मेन्द्र अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव भाजपा प्रत्याशी अनुजेश के फूफा हैं। बता दें कि करहल विधानसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। करहल में सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि करहल से कौन जीत का ताज पहनता है। चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है।मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई ने डिसीजन मेकिंग पर दिया प्रशिक्षण

जेसीआई ने डिसीजन मेकिंग पर दिया प्रशिक्षण शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7               जेसीआई इंडिया द्वारा...

More Articles Like This