22.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत 

वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत 

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               गुरुवार की देर रात क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में आए युवक की घर वापसी के दौरान जहीरूद्दीनपुर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों का उपचार जारी है। घटना रात दो बजे के आसपास की बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी विनोद कुमार (32) पुत्र जवाहिर निषाद अपने ममेरी बहन की शादी में गुरुवार रात शामिल होने सदरूद्दीनपुर गांव निवासी हरिराम के यहां आया था। जयमाल के बाद वह घर जाने की जिद में ममेरे भाई अमन और गांव के ही सिकंदर को बाइक पर बैठाकर घर वापसी के लिए चल दिया। लखनऊ बलिया राजमार्ग पर जहीरूद्दीनपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जिसमें विनोद और अमन गंभीर रुप से घायल बताए गए, वहीं सिकंदर को मामूली चोट आई। ईलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। जबकि अमन का उपचार जारी है।इधर शादी जैसा हंसी खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया, उधर मृतक के घर मानों वज्रपात हो गया। पत्नी और दो बच्चों समेत परिवार में हाहाकार मच गया। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This