24.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

वोटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़

वोटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़

# तीन जवान घायल, कांकेर में कई नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर

सुकमा, छत्तीसगढ़। 
तहलका 24×7 
            विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। इसके बाद भी नक्सली मतदान को प्रभावित करने से बाज नहीं आए। कई जगहों से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें आई। सुकमा जिले में दिनभर चार अलग-अलग घटनाऐं हुई है, जिसमें पांच जवान घायल हो गए। वहीं पुलिस आधा दर्जन नक्सली मारे जाने का दावा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तोंडमरका में आइईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ। दोपहर 12 बजे करीब कोंटा थानाक्षेत्र के दुरमा के पास मतदान केंद्र से दूर सर्चिग कर रहे जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। वहीं तीन बजे करीब मिनपा इलाके में सीआरपीएफ व कोबरा 206 के जवानों के साथ नक्सलियों की भिड़ंत हुई। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए। एक को हेलीकाप्टर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। इधर पुलिस भी आधा दर्जन नक्सली मारने का दावा कर रही है।
इधर, कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम उलिया में मंगलवार को शाम 4 बजे नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। आधे घंटे तक चली गोलीबारी में वहां पर भैंस चरा रहा एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया। गोली नक्सलियों की थी या फिर सुरक्षा बलों की या जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं घायल ग्रामीण के चिल्लाने के बाद उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे भाजपा नेता रतन हलदर ने उसे बांदे समुदाय केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच नारायणपुर जिला के थाना ओरछा के तादुर के जंगल में एसटीएफ और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। सभी जवान सुरक्षित है। एरिया में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35815810
Total Visitors
298
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This