12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

व्यक्तित्व से बड़ा था बल्लर सिंह का कृतित्व

व्यक्तित्व से बड़ा था बल्लर सिंह का कृतित्व

# पूर्व प्रमुख दीप नारायण सिंह उर्फ बल्लर के स्मृति द्वार का हुआ उद्घाटन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                दीपनारायन उर्फ बल्लर सिंह की जनपद में अपनी एक पहचान थी उनके व्यक्तित्व से बड़ा उनका कृतित्व था। वह हमेशा लोगों की मदद करते रहते थे। आज स्मृति द्वार के उद्घाटन के बाद उनके जीवन से जुड़ी तमाम स्मृतियां एक बार फिर से जागृत हो गई हैं। उक्त बातें शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग  सिधाई गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर दीप नारायण सिंह उर्फ बल्लर के स्मृति द्वार के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री एवं जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके कृपा शंकर सिंह ने अपने वक्तव्य के दौरान कही उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृतियों को सहेजना एक बड़ा काम है और इस काम को स्वर्गीय बल्लर सिंह के पौत्र ठाकुर प्रशांत सिंह के द्वारा बनाया गया स्मृति द्वार समाज को एक संदेश देने का काम किया है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के युवा एवं खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बल्लर सिंह हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने का काम किया करते थे। उनसे क्षेत्र आसपास के क्षेत्रों के लोग गहरा लगाव रखते थे। यही वजह है कि करीब 30-35 साल तक बल्लर सिंह सोंधी ब्लॉक के प्रमुख रहे  जो उनके विराट व्यक्तित्व  का प्रमाण है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बल्लर सिंह एक बहुत बड़े हृदय के व्यक्ति थे। आज उनके स्मृति द्वारा के उद्घाटन से उनसे जुड़ी यादों एक बार फिर ताजा हो गई है।
समाज में अपने परिवार के लोगों की स्मृतियों को सहेजना एक अच्छा उदाहरण है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। संचालन मनीष कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। अंत में दिवानी न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष स्व. बल्लर सिंह के पुत्र तेज बहादुर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सेवानिवृत्ति मजिस्ट्रेट विनय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद उपाध्याय, दीवानी न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष  सत्येंद्र बहादुर सिंह, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, विनय सिंह, विपुल, सिंह, गुलाम साबिर, राजेश सिंह, एजाज अली, असलम इराकी, मों. शाहिद नईम, मनीष अग्रहरि समेत भारी संख्या में गणमान्य पस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This