16.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर में 25 मिले मोतियाबिंद से ग्रसित

शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर में 25 मिले मोतियाबिंद से ग्रसित

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7 
                क्षेत्र के कैथौली स्थित पंचायत भवन पर आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा लगे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 25 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित मिले।
बुधवार को आयोजित शिविर में 120 लोगों के आंखों की  जांच की गई, जिसमें 25 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। जिन्हें ऑपरेशन के लिए अपने खर्च से अस्पताल ले जाया गया। वहीं 10 लोगों में नेत्र सम्बन्धित गम्भीर बीमारी मिलने पर रेफर किया गया। इस दौरान शुगर व बीपी की भी जांच की गई।
संस्था के आउटरीच एडमिन संदीप सिंह ने बताया कि गांव के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी अस्पताल द्वारा कैम्प लगाकर जागरूक करने के साथ चश्मे का वितरण किया जाएगा। शिविर का संचालन ग्राम प्रधान पप्पू गिरी ने किया।कैम्प में डॉ. नेहा सिंह, नयांशी, अर्चना, शिखा, युगल व शिवम आदि कर्मचारी रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This