17.1 C
Delhi
Friday, December 19, 2025

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव 
तहलका 24×7 
               पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान शुक्रवार को उप निरीक्षक राम विलास ने पुलिस टीम के साथ मदरहा चौराहा से वांछित अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी अरगूपुर कला, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पिता पुत्र की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस

पिता पुत्र की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस # मृतक पुत्र सफाई कर्मचारी के पद पर...

More Articles Like This