9.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

संसद में एक और गांधी : प्रियंका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

संसद में एक और गांधी : प्रियंका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
               केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद सदस्य के रुप में शपथ ग्रहण किया। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थीं, तो उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद प्रियंका भी उन नेताओं की फेहरिस्त में शुमार हो गईं, जिनके परिवार का एक न एक सदस्य संसद के किसी भी सदन का सदस्य है।
कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुईं और वायनाड से उपचुनाव लड़ा। वायनाड में प्रियंका ने माकपा के सत्यन मोकेरी को चार लाख से अधिक वोट से हराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This