36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

सचल पशु चिकित्सा इकाईयों का हुआ शुभारंभ

सचल पशु चिकित्सा इकाईयों का हुआ शुभारंभ

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मोबाइल वेटरनरी यूनिट (सचल पशु चिकित्सा इकाई) का प्रदेश मुख्यालय से 520 सचल पशु चिकित्सा इकाईयों के शुभारंभ/ फ्लैग आफ कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसी क्रम में जनपद जौनपुर में शुभारंभ/फ्लैग आफ हेतु आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर से मोबाइल बैटरी यूनिट का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद में पशुओं के उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे तत्काल उपचार किया जा सकता है जो प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं सीलम तेजा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी परमहंस राय, पशुधन प्रसार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Total Visitor Counter

Total Visitors
31880296
413
Live visitors
5879
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी जीयनपुर। तहलका 24x7           ...

More Articles Like This