29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत 

सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल से स्कूटी पर बैठकर घर वापस लौट रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक अक्खीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की बेटी प्रियंका यादव खुटहन रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ती थी। सोमवार को छुट्टी के बाद वो स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। स्कूटी पर उसकी चचेरी बहन साक्षी भी बैठी थी। बताते हैं कि उसकी स्कूटी अंबेडकर मूर्ति के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित प्राइवेट बस (UP62 T5616) की चपेट में आ गई।
हादसे में छात्रा प्रियंका के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि साक्षी बाल बाल बच गई।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी और तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This