24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

सड़क सुरक्षा: नियमों के पालन की छात्रों, अध्यापकों ने ली शपथ

सड़क सुरक्षा: नियमों के पालन की छात्रों, अध्यापकों ने ली शपथ

बड़ागांव, वाराणसी।
नीतेश कुमार गुप्ता 
तहलका 24×7
                गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों संग अध्यापक अध्यापिकाओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय के द्वारा उपस्थित समस्त अध्यापकों व छात्रों को शपथ दिलाई गई।विद्यालय द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह- का नारा “सतर्क रहे, जीवित रहे” पर भी चर्चा की गई।
सड़क सुरक्षा की थीम “सड़क सुरक्षा नायक बने” पर भी छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए।प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं, छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। विद्यालय के हेड ब्वॉय विष्णु दत्त मिश्रा एवं उप कप्तान यश्वी पाल ने यातायात संबंधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन कलाम सदन, स्वामी विवेकानंद सदन, राधाकृष्णन सदन एवं आर्यभट्ट सदन के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किए।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, उप प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य सहित अंजू सिंह, ममता वर्मा, प्रतिभा देवी, प्रमिला वर्मा ,सोनी सिंह, सरवत सहरीन समेत अनेक शिक्षक व छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This