16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

सड़क हादसे में कार सवार तीन की मौत, दो गंभीर

सड़क हादसे में कार सवार तीन की मौत, दो गंभीर

मथुरा। 
तहलका 24×7 
               जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे का है। सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक आगरा से दिल्ली की तरफ एक कार जा रही थी। मथुरा के राया थानान्तर्गत माइल्ड स्टोन 110 पर कार जैसे ही पहुंची तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार में सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे जो बनारस से लौटकर रहे थे।
क्षेत्राधिकारी महावन भूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तड़के 4:30 बजे के लगभग हुई घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनका उपचार जारी है। सभी लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This