21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

सपा प्रत्याशी रचना ने किया जनसम्पर्क, मिल रहा है अपार समर्थन 

सपा प्रत्याशी रचना ने किया जनसम्पर्क, मिल रहा है अपार समर्थन 

शाहगंज, जौनपुर। 
तहलका 24×7 
                     नगर पालिका परिषद शाहगंज से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह पत्नी इंजीनियर वीरेंद्र सिंह बंटी ने पूरे दिन जनसंपर्क करके अपने पक्ष में वोट मांगा। रचना सिंह ने क्षेत्र में विकास कराने का दावा किया।
सुबह महिलाओं की टोली लेकर रचना सिंह ने वार्ड नंबर 18 नोनहट्टा मोहल्ले के एक एक घर की महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद वह वार्ड नंबर 24 में देर शाम तक जनसंपर्क में जुटी रहीं। प्रत्याशी रचना सिंह ने कहा कि पांच सालों में नगर की हालत बद से बदतर हो गई है। हर मोहल्ले में नालियों की हालत खराब है, सड़कें जर्जर हैं। कहीं काम भी कराए गए हैं तो भारी भरकम कमीशन के लालच पर ज़्यादा ध्यान दिया गया। जिसके चलते पिछले 5 साल में जो कार्य किये भी गये हैं, वो अपना अस्तित्व खो चुके हैं।
रचना सिंह ने कहा कि एक बार मौका मिला तो शहर की तर्ज पर नगर का विकास होगा। हम 24 घंटे हर नगरवासी के लिए उपलब्ध रहने का संकल्प लेते हैं। हमारा लक्ष्य है कि शाहगंज नगर पालिका परिषद की पहचान सूबे का आदर्श नगर पालिका के रूप में हो जहां का चहुंमुखी विकास धरातल पर दिखाई दे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This