समाजसेवी व उद्यमी ने ग्राम सभा को दिया एम्बुलेंस व शव वाहिनी
पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश कुमार गुप्ता
तहलका 24×7
क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी व हरियाणा के उद्यमी दीप नारायण विश्वकर्मा ने अपनी माता की स्मृति में एक एम्बुलेंस और शव वाहिनी ग्राम सभा कठिराव को निःशुल्क दिया। जो आसपास के गांवों में जनता की सेवा करेगा।

कठिराव स्थित सरयू प्रसाद इंटर कालेज से पढ़ाई पूरी कर जीवन यापन करने के लिए हरियाणा गए दीप नारायण विश्वकर्मा ने अपनी माँ के इलाज के दौरान व निधन होने पर वाहन की परेशानी को स्वयं देखा था। शुक्रवार को उसी पीड़ा को समझने के बाद ग्राम सभा को एक निःशुल्क एम्बुलेंस व एक शव वाहिनी दिया। जो जनता की सेवा करेगा। उसके ईंधन की व्यवस्था ग्राम प्रधान संजू पटेल ने करने का वादा किया।

इस दौरान उद्यमी दीप नारायण का स्वागत इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य नारायण दूबे, ग्राम प्रधान संजू पटेल, राजू पटेल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन अरुण बरनवाल व धन्यवाद ज्ञापन नंदलाल जायसवाल ने दिया। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








