20.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

सिंचाई के लिए पाइप लगाने के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर, पांच पर केस 

सिंचाई के लिए पाइप लगाने के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर, पांच पर केस 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              नुरुद्दीनपुर गांव में सिंचाई के लिए खेत में पाइप फैलाने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे भतीजे ने अपने सगे चाचा के ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। गोली उनकी जांघ में लगने से वे गिरकर छटपटाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। घायल के पुत्र हिमांशू यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व  कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। दो आरोपितों को हिरासत में लिए जाने का पुलिस दावा कर रही है।
उक्त गांव निवासी महेंद्र यादव ट्यूबवेल से पाइप जोड़कर खेत की सिंचाई कर रहे थे। पाइप अपने चाचा कृपाशंकर के खेत को पार करते हुए आगे ले गये थे। पाइप फटी होने की वजह से कृपाशंकर के खेत में पानी भरा गया। जिसे देख वे भड़क गए और पाइप खेत से उठाकर बाहर फेंक दिए। जिसको लेकर चाचा भतीजे में जमकर नोंकझोंक हुई। लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो गया।
इसी रंजिश को लेकर दूसरे दिन गुरुवार की रात दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरु हो गई। तभी भतीजे महेंद्र ने चाचा कृपाशंकर पर तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली उनकी जांघ में लगते ही वे गिरकर छटपटाने लगे। गंभीर हालत में उनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने घटना में नामजद किए गए पांच आरोपितों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस उनके नाम का खुलासा नहीं कर सकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This