16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

सीबीएसई बोर्ड के बाद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा भी रद्द

सीबीएसई बोर्ड के बाद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा भी रद्द

# मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का एलान

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
           उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान किया। 26 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले थे। 10वीं की परीक्षा को पहली ही रद्द किया जा चुका है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के फैसले के बाद अलग-अलग राज्यों ने अपने यहां आयोजित परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था। 12वीं की परीक्षा निरस्त करने वाले राज्यों ने कहा था कि छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा अहम है।

# छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला…

12वीं में इस बार 26,09,501 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे।

# रिजल्ट तैयार करने के विकल्प खोजे जाएंगे…

चूंकि यूपी बोर्ड में प्री बोर्ड बहुत व्यवस्थित तरीके से नहीं होता है और इसका कोई ब्यौरा यूपी बोर्ड के पास नहीं होता है। सीबीएसई के पास 11वीं और 12वीं प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट आदि के नंबर होते हैं। लिहाजा रिजल्ट तैयार करने के लिए सीबीएसई और आईसीएसी का विकल्प यूपी नहीं अपना सकता।सीबीएसई के फैसले के बाद एमपी बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, गुजरात बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड, गोवा बोर्ड और महाराष्ट्र बोर्ड अपनी 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में यूपी बोर्ड भी शामिल हो गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This