सुल्तानपुर : उदीयमान सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
# बिजेथुआ महावीरन धाम के मकरी कुंड पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सूरापुर।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7
क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सूर्योपासना का पावन पर्व छठ पूजा बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ पर्व आज उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त हुआ।

हर्षोल्लास पूर्वक माता बहनों ने पूरे परिवार के साथ विधि विधान पूर्वक छठी माता की पुजा की। बिजेथुआ महावीरन धाम के मकरी कुंड पर उमड़ी भीड़ स्वयं बता रही थी कि आस्था और विश्वास से हमारा कितना गहरा नाता है। लोक आस्था का महापर्व श्रद्धा और विश्वास मनाया जाता है। क्षेत्र की कई महिलाओं से पुछने पर उन्होंने बताया कि इस व्रत को करने से सुहाग और सन्तान दोनों को लाभ होता है तथा जिनको कोई सन्तान नहीं है उन्हें सन्तान की प्राप्ति होती है।