सुल्तानपुर : एसडीएम ने भूमिहीन महिला को आवंटित किया आवास
कादीपुर।
राहुल सिंह
तहलका 24×7
करौदीकलां विकासखंड के अंतर्गत कमरपुर ग्राम पंचायत के प्राणनाथपुर कायस्थ पूरवा निवासिनी सोमरा पत्नी रामसरन पुत्री रामलौट जो कि गत कई वर्षों से सरकारी भवन सामुदायिक केंद्र में परिवार सहित रहकर जीवन बिता रही थी इस भूमिहीन महिला को उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आवास आवंटन का पट्टा दे करके इसको नई जिंदगी दिया।
यह गांव की सबसे गरीब असहाय और निराश्रित महिला है जिसको डेढ़ बिस्सा जमीन आवंटित करके शासन प्रशासन ने संजीवनी का काम किया है। इससे इसको रहने के लिए आवास भी बन जाएगा। शासन की मंशा को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने यह पटटा करके महिला और उसके परिवार नई जिंदगी दी है।इस मौके पर नायब तहसीलदार दोस्तपुर दुर्गेश यादव, ग्राम प्रधान मनोज तिवारी, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल समेत गांव के संभ्रांत जन उपस्थित रहे। गांव वालों ने इस तहसील प्रशासन की काफी सराहना किया है।