20.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

सुल्तानपुर : ज्ञान से होता है अंधकार का नाश, सत्संग के सानिध्य में मिलता है ज्ञान

सुल्तानपुर : ज्ञान से होता है अंधकार का नाश, सत्संग के सानिध्य में मिलता है ज्ञान

सूरापुर। 
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के पं श्रीपति मिश्र मैरिज लॉन के प्रांगण में चल रहे त्रिदिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पंडित मदन मोहन मिश्र जी द्वारा बताया गया कि ज्ञान से अंधकार का नाश किया जा सकता है और ज्ञान सत्संग के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
सत्संग मानव जीवन के अंदर संपूर्ण सांसारिक एवं व्यवहारिक धरातल को मजबूत करने का कार्य करता है। सत्संग में आने से हमारे अहंकार का नाश हो जाता है। रहन-सहन, हम किसी के साथ कैसे उठते-बैठते हैं इसका ज्ञान सत्संग में आने वाले हर व्यक्ति को सीखने को मिलता है। मानव जीवन कर्म के साथ-साथ धर्म को स्वीकार करता है। जहां उसे श्रीराम चरितमानस के प्रत्येक चरित्र को स्वीकार करके अपने प्रकाश को प्रकाशवान बनाया जा सकता है और स्वयं के साथ दूसरों का मार्गदर्शन करके हम अपना और अपने समाज का विकास कर सकते हैं।
पहले हमारा देश ऋषि प्रधान देश था बाद में कृषि प्रधान देश हुआ अब वर्तमान में कुर्सी प्रधान देश हो गया है। पंडित जी के साथ व्यास पीठ पर देवरिया से आए हुए अखिलेश मणि शांडिल्य जी ने भी ज्ञान की मीमांसा करते हुए ज्ञान को गुरुदेव दिया गया अमूल रत्न बताया। साथ ही पंडित आशुतोष द्विवेदी जी ने तन मन को सुंदर बनाने के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन को भी सुंदर बनाने के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान शानू पाठक अमृत लाल, विजय प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता तथा सूरापुर व्यवस्था की देखभाल में लगे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35812915
Total Visitors
229
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This