सुल्तानपुर : निर्माणाधीन बारात घर का पीलर भरभराकर ढहा
# निर्माणाधीन पीलर का ढहना निर्माण के गुणवत्ता पर सवालिया निशान
अखण्डनगर।
युवराज देव
तहलका 24×7
अखण्डनगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर बस्ती में निर्माणाधीन बारात घर का पीलर बीम का फार्मा निकलते ही धराशाई हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

बताते चलें कि पहाड़पुर बस्ती में बारात घर का निर्माण हो रहा था और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। पीलर ढलाई के उपरांत तय दिन बाद मजदूरों द्वारा बीम से फार्मा निकलते ही पीलर धराशाई हो गया। बारात घर का निर्माण कादीपुर विधानसभा के विधायक राजेश गौतम की निधि से कराया जा रहा है। जोकि पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

खंड विकास अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य हमारे विभाग द्वारा नहीं कराया जा रहा है। अयोध्या की आरएलडी विभाग किसी अन्य के अंतर्गत निर्माण कराया जा रहा है।








