13.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

सुल्तानपुर में गैस सिलिंडर विस्फोट, दंपति की मौत 

सुल्तानपुर में गैस सिलिंडर विस्फोट, दंपति की मौत      

सुल्तानपुर। 
तहलका 24×7 
               यूपी के सुल्तानपुर जिले के एक मकान में गैस सिलिंडर फट गया। धमाके से मकान की छत गिर गई, जिसके मलबे में परिवार के 3 लोग दबकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला का इलाज चल रहा है।
सरैया पूरे बिसेन गांव निवासी बकरीदी पुत्र उमराव के घर में गैस सिलिंडर फट गया। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय यह विस्फोट हुआ है। विस्फोट में नूर हसन (28) पुत्र बकरीदी, अनीशा बानो (32) पुत्र नबी हसन व नाजिया बानो (25) पत्नी नूर हसन घायल हो गईं। घर के पीछे के दो कमरे भी धमाके में गिर गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने नूर हसन को मृत घोषित कर दिया वहीं दोनों घायल महिलाओं की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान नाजिया बानो ने भी दम तोड़ दिया। विस्फोट की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा, सीओ सिटी प्रशांत सिंह, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी के अनुसार सिलेंडर फटा है। अगल बगल के लोगों से भी यही जानकारी सामने आ रही है कि तेज धमाका हुआ था।बहरहाल ग्रामीणों के अनुसार बकरीदी के नाम कोई पटाखे का लाइसेंस नहीं है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This