12.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

हत्या के बाद बदमाशों ने थानेदार को मारी गोली, फैली दहशत

हत्या के बाद बदमाशों ने थानेदार को मारी गोली, फैली दहशत

खगड़िया। 
तहलका 24×7 
               बिहार के खगड़िया में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि थानेदार पर भी गोली चलाने से नहीं हिचक रहे। मामला पसराहा थाना इलाके का है, जहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जब मौके पर थानेदार पहुंचे तो अपराधियों ने उनपर भी गोली चला दी। कुछ साल पूर्व थानाध्यक्ष आशीष सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
महद्दीपुर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, थानाध्यक्ष पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच अपराधियों ने पुलिस पर भी गोली चला दी। गोली सीधे थाना प्रभारी संजय विश्वास के सिर से सटते हुए निकल गई। जिसमें वह जख्मी हो गए।पुलिस की टीम उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंची, वहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पर ड्यूटी के दौरान गोली चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सलारपुर गांव के सहेंद्र सिंह अपने घर जा रहे थे तभी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पेट्रोलिंग कर रहे थानेदार संजय विश्वास को दी। श्री विश्वास मौके पर पहुंच गए और अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी।
एसपी चंदन कुशवाहा के नेतृत्व में पूरी रात इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस के अनुसार सहेंद्र सिंह की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही थानेदार पर गोली चलाने वाले की शिनाख्त हो पाई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This