10.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन कब्जा दिलाने गई पुलिस पर पथराव 

हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन कब्जा दिलाने गई पुलिस पर पथराव 

मेरठ।
तहलका 24×7 
           कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेश पर एमडीए से खरीदी जमीन पर डॉक्टर को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जमकर पथराव करते हुए बवाल काटा। इस दौरान पुलिस को इन बवालियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। अब घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेश पर एमडीए से खरीदी जमीन पर डॉक्टर को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जमकर पथराव करते हुए जमकर बवाल काटा। इतना ही नहीं पुलिस को कई बार वापस दौड़ाया गया। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए जमीन पर कब्जा दिलाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आनन फानन में भारी पुलिस बल के साथ आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे।
वहीं इस पूरे बवाल का वीडियो अब सामने आ रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर गांव वाले पुलिस फोर्स पर पथराव कर रहे हैं। वहीं पत्थरबाजी से पूरे इलाके में दहशत फैल रही है। लोग घरों में कैद होकर छिप छिपकर पूरा हंगामा देखते रहे। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This